पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Terror Group Threatens To Kill 2 German Hostages

अल कायदा सहयोगी अबू सैयाफ समूह ने अब दो जर्मन बंधकों को दी मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीला। अलकायदा से जुड़े फिलीपींस के एक आतंकी समूह ने दो जर्मन बंधकों को जान से मार डालने की धमकी दी है। समूह ने दोनों जर्मन नागरिकों को अप्रैल से बंधक बनाया हुआ है। आतंकियों ने अपनी मॉनिटरिंग साइट पर कहा है कि अगर जर्मनी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को अपना समर्थन वापस नहीं लेता, तो वह बंधकों को मार डालेगा।

फिलीपींस के अधिकारियों का कहना है कि वह धमकी के बारे में खुफिया रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं। बंधकों को मारने की धमकी अबू सैयाफ समूह की ओर से दिया गया है। यह आतंकी समूह छोटा है, लेकिन काफी हिंसक है।
फोटो: बंधकों के साथ आतंकी