पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाईलैंड: पूर्व पीएम यिंगलक को विदेश जाने की अनुमति नहीं

थाईलैंड: पूर्व पीएम यिंगलक शिनावात्रा को विदेश जाने की नहीं मिली इजाजत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकाक। थाईलैंड की सैनिक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को विदेश जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया कि वह देश के भीतर रहकर अपने विरुद्ध आपराधिक मामलों का सामना करें। इन मामलों की सुनवाई इस महीने शुरू हो रही है।
यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ चावल सब्सिडी मामले में संसद में महाभियोग चलाकर पिछले सप्ताह पांच साल के लिए राजनीति से बैन कर दिया गया था। अटॉर्नी जनरल 19 फरवरी को उनके खिलाफ मामला पेश करेंगे। वह चाहते हैं कि उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री कोर्ट में मौजूद रहें। शिनावात्रा ने 8 से 22 फरवरी तक का अवकाश मांगा था।