पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thai Police Rescue Hundreds Of Rohingya In Raid On Suspected Traffickers' Camp

थाईलैंड पुलिस ने सैकड़ों रोहिंग्या मुसलमानों को बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकाक. थाईलैंड की पुलिस ने एक सुदूरवर्ती शिविर पर छापा मारकर सैकड़ों रोहिंग्या मुसलमानों को बचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिविर पर छापा मानव तस्करी की खबर के चलते मारा गया।
पुलिस ने रविवार को छापा मारकर 531 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बचाया। यह शिविर दक्षिणी प्रांत सोंखला के सदाव कस्बे में था। यह शिविर थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के निकट था।
इस मार्ग का उपयोग मानव तस्करी के लिए किया जाता रहा है। रोहिंग्या मुसलमानों की मानव तस्करी पहली बार 9 जनवरी 2013 को पकड़ी गई थी। रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में राज्य विहीन नागरिक है। राखिन प्रांत में उनका बौद्धों के साथ संघर्ष चलता रहता है।