पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thailand To Deploy 10000 Police For Election

थाइलैंड में चुनावों के मद्देनजर बढाई सुरक्षा, 10 हजार से सैनिक किए जाएंगे तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकाक। थाइलैंड में आगामी रविवार को प्रस्तावित मतदान के मद्देनजर राजधानी बैंकाक में सेना की तैनाती बढाई जाएगी। सैन्य प्रवक्ता विनथई सुवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा इंतजामों में पांच हजार अतिरिक्त सैनिकों को पहले ही तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान के दिन लगभग 10 हजार सैनिको को सुरक्षा इंतजामों में लगाया जाएगा और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सैनिकों को तैयार भी रखा जाएगा।
देश में प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष के नेतृत्व में नवंबर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने 22 जनवरी को आपातकाल लागू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों के नेता सुथेप थागसुबेन ने आपातकाल की वैधानिकता को न्यायालय में चुनौती दी थी और एक अदालत मामले की सुनवाई के लिए तैयार भी हो गई है।
सरकार ने देश में चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए चुनाव कराए जाने की घोषणा की थी लेकिन प्रदर्शनकारी इन चुनावों का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने मतदान में खलल डालने की धमकी भी दी। इसी के मद्देनजर मतदान के दिन सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है।
विरोधी नेता सरकार को सत्ता से हटाने और अंतरिम प्रशासन के अंतर्गत चुनाव सुधार लागू कर चुनाव कराना चाहते है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।