पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैंकाक. थाईलैंड सरकार ने 2 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों ने मतदान के बहिष्कार की बात कही है जिसको लेकर सरकार अब चौकसी बरत रही है।
मंगलवार को सरकार ने 2 फरवरी को मतदान कराने का फैसला किया। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी ने इन चुनावों का विरोध करेगी। विपक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की राजनीतिक समस्या को हल किए बिना चुनाव कराना हिंसा को बढ़ावा देगा।
बैंकाक के श्रम मंत्री चालेर्म यूबामरंग ने बताया कि वे लोगों से घरों से निकलने और वोट करने की अपील कर रहे हैं। श्रम मंत्री ने कहा, ‘पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। जो मतदान केंद्र पर बंद कराने के लिए जा रहे हैं वे एक बार फिर सोचें। पुलिस उन्हें ऐसा करने नहीं देगी’।
प्रदर्शनकारियों ने यिंगलक शिनावात्रा को उनके बड़े भाई थकसीन की कठपुतली करार दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.