पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Castle Hotel In China The Luxury Collection

चीन का ये आलीशान महल जैसा होटल, एक रात का किराया सिर्फ साढ़े 9 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चीन के डेलियन शहर में खुला कैसल होटल)
डेलियन। बैवेरियन शैली में बना ये आलीशान महलनुमा होटल चीन के डेलियन शहर में खुला है। इसका नाम कैसल होटल है, जो महल की काफी मरम्मत के बाद बिसनेस के लिए खुला है। ये वानक्जिया की पहाड़ी पर सबसे ऊंचाई पर मौजूद है, जहां से शिंघाई बे और पीला सागर के नजारे साफ दिखाई देते हैं। ये भव्य होटल आधिकारिक तौर पर लग्जरी कलेक्शन का हिस्सा है और इसके प्रबंधन का जिम्मा स्टारवुड होटल और रिजॉर्ट के पास है।
इस आलीशान होटल से समुद्र के साथ-साथ शहर का भी खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। ये पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है। पत्थरों के बुर्ज, खूबसूरत बगीचों और आलीशान लॉबी वाले इस होटल में तमाम सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
होटल की कुछ खासियतें:
  • इस होटल में 292 कमरे में हैं, जिनमें से 29 लग्जरी सुइट हैं।
  • परियों की कहानी का आभास देने वाले इस होटल में स्टैंडर्ड कमरा 95 पाउंड (साढ़े 9 हजार रुपए) में मिल जाएगा।
  • होटल में 450 स्क्वॉयर मीटर के इनडोर पूल की व्यवस्था है।
  • 2000 स्क्वॉयर मीटर में स्पा बना है। इसके हर ट्रीटमेंट रूम से समुद्र का नजारा दिखाई देता है।
इसके अलावा, डिज्नी की राजकुमारी या राजकुमार के जैसी शान-शौकत और सुख-सुविधाएं के लिए होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट का इंतजाम है। इसमें रहने का एक रात का खर्च साढ़े 12 लाख रुपए है। यहां ठहरने वाले मेहमान जेन बाओ प्राइवेट रूम में डिनर करने के लिए कैंटोनीस कुजीन और डेलियन सीफूड में से कोई चुन सकते हैं। इसके अलावा, पूरे दिन कलेक्शनंस रेस्टोरेंट में खाने का मजा लिया जा सकता हैं।
क्या कहता है होटल प्रबंधन
द कैसल होटल के जनरल मैनेजर ईडी टैंग ने कहा कि उन्हें डेलियन में पहला लग्जरी कलेक्शन होटल खोलने की बहुत खुशी है। उनके लिए ये सम्मान और खुशी की बात है कि वो इसके जरिए डेलियन शहर में पर्यटकों को शानदार अनुभव और असाधारण सेवाएं दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की बेहतरीन पर्यावरण वाले शहरों की सूची में डेलियन शहर का भी नाम है। वहीं, नेशनल टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन ने डेलियन को सिटी ऑफ रोमांस का नाम भी दिया है।
आगे देखिए, चीन के इस आलीशान होटल की तस्वीरें...