पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार न्यूयॉर्क यात्रा पर पहुंचे प्रिंस विलियम और केट

PHOTOS: पहली बार न्यूयॉर्क यात्रा पर पहुंचे प्रिंस विलियम और केट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन

न्यूयॉर्क। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। सोमवार स्थानीय समयानुसार शाम 4.37 बजे उनका विमान न्यूयॉर्क के जएफ केनेडी एयरपोर्ट पर लैंड किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रिंस विलियम और केट हार्लेम चाइल्ड डेवलप सेंटर, 11 सितंबर स्मारक और संग्रहालय जाएंगे। साथ ही वह राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मुलाकात करेंगे।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर की पत्नी चिरलेन मेक्क्रे हार्लेम में केट की अगवानी करेंगी, जहां वह अशांत क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा देने वाले नॉर्थ साइड सेंटर फॉर चाइल्ड डेवलप सेंटर जाएंगी। इसके अलावा वह हाथी दांत और अन्य पशुओं की अवैध तस्करी के विषय पर आयोजित एक कान्फ्रेंस में भी हिस्सा लेंगे। पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन और उनकी बेटी चेल्सिया भी दोनों से मुलाकात करेंगी।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...