पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ISIS का अगला निशाना हो सकता है एलन हेनिंग, वीडियो जारी कर दी मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ब्रिटिश नागरिक डेविड हेंस का सिर कलम करने के बाद आईएसआईएस ने अब ब्रिटिश नागरिक एलन हेनिंग की हत्या की धमकी दी है।

रक्का। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के राडार पर है। दो अमेरिकी पत्रकारों की नृशंस हत्या करने वाले आईएसआईएस ने ब्रिटिश नागिरक डेविड हेंस का सिर कलम करने का दावा किया है। साथ ही वीडियो जारी कर ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को धमकी दी है कि उसका अगला निशाना ब्रिटिश नागरिक एलन हेनिंग हो सकता है। एलन सीरिया में अंतरराष्ट्रीय संस्था 'एजेंसी फॉर टेक्निकल कॉपरेशन एंड डवलेपमेंट' के लिए काम करता था। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने शनिवार को कहा था कि जैसे-जैसे इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अन्य देश लामबंद होंगे, ब्रिटेन इस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में अपनी भूमिका पर विचार करेगा। वहीं, अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खात्मे की कसम खाई है।
अंग्रेजी वेबसाइट बजफीड के मुताबिक, एक सीरियाई कार्यकर्ता ने हेनिंग को आईएसआईएस की जेल में बंद पाया था। कार्यकर्ता ने 16 जनवरी को ये जानकारी एक डच पत्रकार हेराल्ड डूर्नबॉस को दी थी। बजफीड को डूर्नबॉस ने ई-मेल के जरिए बताया कि सीरियाई कार्यकर्ता भी जेल में बंद था। एक दिन उसके सामने एलन हेनिंग नाम के कैदी को लाया गया। कार्यकर्ता और हेनिंग एक दिन व दो रात एक साथ सेल में बिताए थे। ई-मेल के मुताबिक, कार्यकर्ता ने डूर्नबॉस को बताया कि हेनिंग मैनचेस्टर का रहने वाला है और एक 'मुस्लिम एनजीओ' के लिए काम करता था।
कार्यकर्ता के मुताबिक, जिस जेल में दोनों को रखा गया था, वो सीरिया के अद-दाना शहर में है। यह शहर अलेप्पो से तकरीबन 24 मील की दूरी पर है। कार्यकर्ता ने बताया कि हेनिंग को रिहा करने की बजाए आईएसआईएस उसे रक्का शहर ले गए। अद-दाना शहर पर फ्री सीरियन आर्मी के हमला बोलने के दौरान वह किसी तरह भागने में कामयाब रहा, लेकिन तब तक हेनिंग को रक्का ले जाया जा चुका था। डूर्नबॉस ने कहा, हेनिंग के बारे में जानने के बाद उन्होंने इंटरनेट पर उससे जुड़ी जानकारियां खंगाली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसलिए, सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने हेनिंग के बारे में कुछ नहीं लिखा। लेकिन शनिवार को जब वीडियो जारी किया गया, तब उन्होंने पुराने दस्तावेज खंगाले, जिसमें उन्होंने हेनिंग का नाम पाया।
कौन हैं डूर्नबॉस?
डूर्नबॉस एक डच जर्नलिस्ट हैं, जो 'द पोस्ट ऑनलाइन' की मैगजीन संस्करण के लिए काम करते हैं। डूर्नबॉस 'फॉरेन पॉलिसी' के लिए भी अंग्रेजी में आर्टिकल लिखते हैं। उन्होंने मिडल ईस्ट संघर्ष, यूक्रेन और बाल्कन में भी रिपोर्टिंग की है।
आगे पढ़ें, ISIS ने कैमरुन को हैंस की हत्या का जिम्मेदार ठहराया। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो...