पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजारों लड़कियों से रेप करने वाले गद्दाफी के सीक्रेट तहखानों की तस्वीरें सामने आईं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तानाशाह मुअम्मर अल गद्दाफी की मौत को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। 42 सालों तक लीबिया की जनता पर राज करने वाले कर्नल गद्दाफी को खौफ और आतंक का पर्याय माना जाता था। अक्टूबर 2011 में हुई गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया में भले ही अमन-चैन की शुरुआत हुई हो, लेकिन उनके करीबियों और वफादारों के सत्ता में आने का भय लीबिया की जनता को अभी भी सता रहा है।
गद्दाफी के शासनकाल में हुए कत्लेआम और पाशविकता को पूरी दुनिया जानती है। बताया जाता है कि अपने राज में कर्नल गद्दाफी ने हजारों कम उम्र लड़कियों के साथ बलात्कार किया और उन्हें सेक्स गुलाम बनने पर मजबूर किया।
डेली मेल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि त्रिपोली यूनिवर्सिटी और कई अन्य जगहों पर बनाए गए सीक्रेट तहखानों में स्कूल और कॉलेजों से किडनैप की गई वर्जिन लड़कियों को रखा जाता था। बीबीसी 4 की एक डॉक्यूमेंट्री में गद्दाफी के गुप्ता ठिकानों के बारे में बताया गया है और यहां की तस्वीरें जारी की गई हैं। बताया जा रहा है कि गद्दाफी ने यहां सैकड़ों लड़के-लड़कियों का यौन शोषण किया, जिनमें कईयों की उम्र 14 साल से भी कम थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर और देखिए बीबीसी4 द्वारा जारी तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।