लंदन. ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ के संबोधन के साथ संसद सत्र की शुरुआत हुई। महारानी ने कैमरन सरकार की ओर से इस साल पेश किए जाने वाले 20 अहम प्रस्तावों की घोषणा की।
इसके तहत देश में अवैध आव्रजन के खिलाफ कठोर कानून लाया जाएगा। अन्य प्रस्तावों के तहत हाई स्पीड रेल नेटवर्क, व्यापार को और मजबूत करने जैसी अहम घोषणाएं की गईं। ब्रिटेन में संसद सत्र की शुरुआत महारानी ही करती हैं। वर्ष 1996 के बाद प्रिंस चाल्र्स और कैमिला पहली बार महारानी के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। (अंदर की स्लाइड में देखें)