वॉशिंगटन। अगर दिवंगत पॉप स्टार और युवाओं के दिलों की धड़कन माइकल जैक्सन कॉस्मेटिक सर्जरी कराते तो वे काफी आकर्षक होते। उनका चेहरा मुस्कराता हुआ और सुंदर होता। यह खुलासा मार्टिन बशर की नई डॉक्युमेंट्री '10 फेस ऑफ माइकल जैक्सन' में किया गया है। इसमें ग्रॉफिक्स की मदद से माइकल का वह काल्पनिक रूप बनाया गया है, जो सर्जरी कराने के कारण बिगड़ गया।
लघु फिल्म में दिखाया गया है कि शुरुआत में माइकल सिर्फ अपनी नाक सही कराना चाहते थे। पर बाद में बोटॉक्स, त्वचा ब्लीच, गालों के ट्रांसप्लांट और होठों के ऑपरेशन के कभी खत्म होने वाले जाल में फंस गए। इनमें से कुछ सर्जरी के लिए डॉक्टरों की गलती जिम्मेदार रही। इस तरह उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया और वह कॉस्मेटिक सर्जरी के दुष्प्रभाव के सबसे बदनाम उदाहरण बन गए।
दर्दनाक सफर
- 100 सर्जरी कराई माइकल जैक्सन ने अपने जीवन में
- 30 साल बिता दिए बेहतरीन लुक पाने की कोशिश में
ये है डॉक्युमेंट्री फिल्म में
- मार्टिन बशर ने बनाई लघु फिल्म '10 फेस ऑफ माइकल जैक्सन'
- कंप्यूटर ग्रॉफिक्स से दिखाया अगर माइकल सर्जरी कराते तो कैसे दिखते
आगे पढ़ें: अपने पिता जैसे चेहरे से करते थे नफरत