येरुशलम. इजराइल की येरुशलम नैनो बाइबल कंपनी ने दुनिया की सबसे छोटी बाइबल तैयार की है, जो 4.76 मिलीमीटर लंबी और चौड़ी है।
इसे एक उंगली के नाखून पर रखने के साथ ही घड़ी में भी फिट किया जा सकता है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अब उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसका नाम दर्ज कराने की पुष्टि होने का इंतजार है।