(डिनर करते लोग।)
अमेरिका. फ्लोरिडा में मियामी के साउंडस्केप पार्क में मंगलवार को ‘डायनर एन ब्लांक’ (डिनर इन व्हाइट) इवेंट का आयोजन किया गया। 1988 में पेरिस में शुरू हुआ यह इवेंट अब दुनियाभर में मनाया जाने लगा है। इस भोज की खासियत है कि इसमें सभी लोग सफेद परिधानों में पहुंचाते हैं और इसके लिए कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया जाता बल्कि केवल एक दूसरे से सुनकर ही इस डिनर की जानकारी दी जाती है।
इस कार्यक्रम में लोग खाना और ड्रिंक्स भी खुद लेकर ही पहुंचते हैं। इवेंट कहां आयोजित होगा, उस स्थान का नाम भी अंतिम समय तक गुप्त रखा जाता है। बावजूद इसके लगभग एक हजार लोग इस डिनर पार्टी में पहुंचे।