पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thousands Of Protesters Block Government Headquarters In Hong Kong

हांगकांग में हजारों प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी मुख्यालय, पुलिस से साथ हुई झड़प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हांगकांग के सरकारी मुख्यालय को घेरे हुए प्रदर्शनकारी)
हांगकांग। लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारियों ने हांगकांग के सरकारी मुख्यालय को घेर लिया और इस दौरान उनका पुलिस के साथ टकराव भी हुआ है। पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए पेपर स्प्रे का भी इस्तेमाल किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी जगहों पर जमे रहे। प्रदर्शनकारियों की संख्या 10 हजार के करीब बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों की योजना इस शहर के अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय केन्द्र को ठप कर देने की है।
प्रदर्शनकारियों ने हांगकांग की जनता से उनके साथ आने और बीजिंग पर चुनाव के लिए दबाव बनाने की अपील की है, ताकि वह चुनाव नहीं कराने के अपने पहले के फैसले को बदल सकें। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थकों की मांग इस पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने और निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशासन चलाने का अवसर देने की है।
आगे देखिए: हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन की तस्वीरें।