पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Time Names Indian Architect Alok Shetty Leader Of Tomorrow

टाइम मैगजीन की यंग लीडर लिस्ट में भारत के आलोक शेट्‌टी भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। आलोक शेट्टी, 28 साल का एक युवा। झुग्गियों में रहने वालों के लिए बाढ़ से सुरक्षित और किफायती दरों के मकानों का डिजाइन तैयार करना शेट्‌टी का पेशा। शायद उसने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह अपने इसी काम से पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। हाल में ही इस भारतीय वास्तुकार को अमेरिका की टाइम पत्रिका ने भविष्य का युवा नायक बताया है।
पत्रिका के यंग लीडर ऑफ टुमॉरो पुरस्कार के लिए नामित छह लोगों की सूची में शेट्टी भी शामिल हैं। टाइम ने नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स के लिए अगली पीढ़ी के नायकों के लिए इन्हें चुना है। शेट्टी बेंगलुरू की गैर लाभकारी संस्था परिणाम फाउंडेशन के साथ काम कर रहे हैं। झुग्गी-बस्ती के करीब 2000 निवासियों के लिए मकान डिजाइन कर रहे हैं, जिनके अस्थाई मकान बारिश में बह गए। इनकी कीमत भी काफी कम है।
मकानों की खासियत
शेट्टी ने फेंकी जा चुकी चौखटों, बांस लकड़ी से बाढ़ में भी सुरक्षित रहने वाले मकानों के डिजाइन तैयार किए। इनकी लागत महज 300 डॉलर (18 हजार 277 रुपए) है। इन मकानों को आसानी से लगाया जा सकता है। इन्हें बनाने और हटाने में चार घंटे लगते हैं। इन का खर्च वहन करने में अक्षम लोगों के लिए इस लागत को और कम करने के लिए शेट्टी सरकारी अनुदान की उम्मीद कर रहे हैं।
सूची में ये भी शामिल
इस सूची में इजरायली सामाजिक उद्यमी एडी अल्टशुलर (27), चिकित्सीय परीक्षण पर काम करने वाले चीन के जाओ बोवेन (22), ट्यूनीशिया में महिला राजनेताओं को पहली बार सामने लाने के लिए काम करने वाली संस्था असवत निसा की संस्थापक इकराम बेन सेड, ऑनलाइन म्यूजिक वीडियो के दिग्गज जमाल एडवडर्स (24) और देश में पहली आपात हवाई एंबुलेंस सेवा फ्लाइंग डॉक्टर्स नाइजीरिया की संस्थापक ओला ओरेकुनरिन (28) भी सूची में शामिल हैं।
(FILE PHOTO- आलोक शेट्टी)