इंटरनेशनल डेस्क। साल 1912 में 'टाइटेनिक' नाम का जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया था, और अब बिल्कुल वैसा ही जहाज एक बार फिर बनाया जा रहा है। इस नए जहाज को टाइटेनिक-2 नाम दिया गया है। कब तक पानी में उतरेगा टाइटेनिक 2....
- नए टाइटेनिक को ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमेन क्लाइव पाल्मर बनवा रहे हैं।
- इस नए जहाज को साल 2018 तक पानी में उतारने का प्लान है।
- टाइटेनिक-2 का डिजाइन और स्टाइल पहले की तरह लग्जरियस होगा, लेकिन तकनीक और सेफ्टी फीचर्स नए होंगे।
- टाइटेनिक 2 की लागत 300 से 400 मिलियन पाउंड के बीच होगी, इसमें हेलिपेड भी होगा।
- नया जहाज की पहला सफर चीन के जियांग्सु से UAE के दुबई के बीच होगा।
सेफ्टी पर दिया गया खास ध्यान
- टाइटेनिक-2 में सारे पैसेंजर्स के लिए एक-एक लाइफबोट होगी।
- लंबाई, ऊंचाई और वजन में ये 1912 में बने टाइटेनिक जैसा होगा लेकिन चौड़ाई 13 फीट ज्यादा होगी।
- नए टाइटेनिक में पैसेंजर्स के लिए तीन तरह की कैटेगरी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास होगी।
- नए टाइटेनिक में तीनों क्लासों को मिलाकर कुल 840 केबिन होंगे।
- टाइटेनिक-2 की क्षमता 900 क्रू मेंबर्स और 2,435 पैसेंजर्स की होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसा होगा टाइटेनिक-2 और उसका इंटीरियर...