पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नास्त्रेदमस की सालगिरह पर जानें वो दस भविष्य़वाणियां जो सच साबित हुईं

नास्त्रेदमस की वो 10 भविष्यवाणियां, जिन्होंने सच होकर मचा दी खलबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। दो साल पहले 21 दिसंबर को 2012 महाप्रलय की अफवाह गलत साबित हुई थी। इस पर लोगों का मानना था कि फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी मशहूर किताब 'द प्रोफेसीज' में 2012 में घटने वाली घटनाओं के भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसके मुताबिक, धनु राशि का तीर एक स्याह हलचल की ओर इशारा कर रहा है। विनाश की शुरुआत से पहले तीन ग्रहण पड़ेंगे, तब सूरज और धरती पर तीव्र भूकंप आएंगे।
जैसे-जैसे 2012 के करीब पहुंचते जाएंगे, आपदाएं भी बढ़ने लगेंगी। सूरज पर भूकंप से विकिरण के तीव्र तूफान उठेंगे। यह धरती को इस तरह गर्म कर देंगे कि ध्रुवों की बर्फ पिघलने लगेगी। जब ऐसा होगा तो धरती के ध्रुव भी बदल जाएंगे। कुंभ राशि के युग की शुरुआत में आसमान से एक बड़ी आफत धरती पर आ टूटेगी। धरती का ज्यादातर हिस्सा प्रलयंकारी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। जान-माल की भारी क्षति होगी।
Fact Placeholder
हैरानी की बात ये है नास्त्रेदमस ने कुंभ राशि के जिस युग की शुरुआत की बात की है वो वक्त है 21 दिसंबर 2012 के बाद का। हालांकि, यह आया और गया लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर लोग आज भी बात करते हैं। आज यानी 14 दिसंबर को नास्त्रेदमस का जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनके द्वारा कही गई वो भविष्यवाणियां बता रहे हैं, जो बाद में सच साबित हुईं।
आगे पढ़िए, कौन थे नास्त्रेदमस और उनकी कौन सी भविष्यवाणी सच साबित हुईं।