वॉशिंगटन. अमेरिकी नौसेना ने मंगलवार को रोबोट स्टेल्थ बमवर्षक ड्रोन एक्स-47बी को विमानवाहक पोत जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर तैनात किया है। यहां पर इसका परीक्षण किया जाएगा। दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ, जब इस तरह के अत्याधुनिक विमान को किसी विमानवाहक पोत पर तैनात किया गया है। यह दिखने में एक चमगादड़ जैसा है और 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। यह हमले के साथ निगरानी करने में भी सक्षम है। इसे नॉथ्रप ग्रुमेन कंपनी ने बनाया है। ऐसे सिर्फ दो विमान बनाए गए हैं।
एफ-35/एफ-18 हॉर्नेट से बेहतर
एफ-35/एफ-18 हॉर्नेट की तरह बीच में ईंधन नहीं भराना पड़ता। इसमें पायलट नहीं बैठता इसलिए उसकी जिंदगी खतरे में नहीं पड़ती। इसे कंप्यूटर पर बैठकर नियंत्रित कर सकते हैं। यह दुश्मन के राडार पर भी नहीं दिखाई देता। (अंदर की स्लाइड में देखें)