पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डच अभिनेत्री मनॉन ओसेवूर्ट ट्रैक्टर से सफर करते हुए साउथ पोल पहुंची

ट्रैक्टर से यूरोप, अफ्रीका और अंटार्कटिक का सफर कर साउथ पोल पहुंची डच एक्ट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: डच अभिनेत्री मनॉन ओसेवूर्ट।
केपटाउन। ट्रैक्टर से यूरोप, अफ्रीका और अंटार्कटिका का सफर करते हुए डच अभिनेत्री मनॉन ओसेवूर्ट दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पहुंची। साउथ पोल पहुंचकर अपने एक दशक पुराने ख्वाब को पूरा करने वाली ओसेवूर्ट ने सैटेलाइट फोन से कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यहां पहुंचना जादू-सा लग रहा है।'' उन्होंने यह सफर लाल रंग के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर से पूरा किया। वे 9 नवंबर को इस यात्रा पर निकली थीं।
अब दौड़ लगानी होगी:
मनॉन ओसेवूर्ट ने बताया कि उन्हें अब क्रिसमस पर अपने घर हॉलैंड पहुंचने के लिए दौड़ लगानी होगी।
10 किमी प्रतिघंटा थी ट्रैक्टर की रफ्तार
दस महीने के बच्चे की मां मनॉन ओसेवूर्ट बताती हैं कि उनकी सबसे मुश्किल यात्रा अंटार्कटिका पर हुई। यहां रूस के नोवो स्टेशन से दक्षिणी ध्रुव की करीब 2500 किमी की दूरी तय करने में उन्हें 16 दिन लग गए। ट्रैक्टर बर्फीली भूमि पर औसतन दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चला। कई बार तो ऐसा हुआ कि ट्रैक्टर पांच किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार भी नहीं पकड़ सका।
आगे देखिए, साउथ पोल पहुंची डच अभिनेत्री मनॉन ओसेवूर्ट और उनकी टीम की फोटोज...