पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Transsexual Amanda Lepore Most Expensive Body On Earth

दुनिया में सबसे महंगी है इनकी बॉडी, पतली कमर के लिए तुड़वाई थी हड्डियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क की महंगी पार्टियों में नजर आने वाली चर्चित ट्रांससेक्शुअल सेलेब्रिटी अमांडा लेपोर ने अपने फिगर के बारे में कई राज उजागर किए हैं। 46 वर्षीय अमांडा लेपोर ने फैशन मैगजीन 'इंटू द ग्लॉस' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका फिगर नेचुरल नहीं है और इसके लिए उन्होंने कई बार सर्जरी करवाई।
अमांडा के मुताबिक 19 साल की उम्र में सेक्स चेंज करवाने के बाद उन्होंने ब्रेस्ट ऑगमेन्टेशन, बटक इम्प्लांट्स और लिप ऑगमेन्टेशन की कई सर्जरी करवाई। आकर्षक फिगर पाने का यह दौर इतना दर्दनाक था कि कमर पतली करने के लिए उनकी कमर के नीचे की हड्डी तोड़ी जा चुकी है।
अपनी असाधारण सर्जरी के बारे में अमांडा ने बताया, "मुझे मालूम है कि अमेरिकन एक्ट्रेस रेकल वेल्च और चेर भी इस तरह की सर्जरी करवा चुकी हैं। अमेरिका में यह लीगल भी है, लेकिन मैंने इन्हें मेक्सिको में करवाया। कमर को पतला बनाने के लिए डॉक्टरों को मेरी फ्लोटिंग रिब भी तोड़नी पड़ी, लेकिन इसका शरीर पर कोई निशान नहीं है।"
शरीर के साथ कई तरह के मेडिकल एक्सपेरिमेंट्स करवाने के बाद 5 फुट 2 इंच की अमांडा को परफेक्ट फिगर मिल पाया। उनका फिगर साइज 38-22-38 है। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अमांडा लिप ऑगमेन्टेशन, बोटोक्स, नोज जॉब और फोरहेड लिफ्ट सर्जरी भी करवा चुकी हैं। उनके आदर्शों में जीन हार्लो, मर्लिन मुनरो और जेसिका रैबिट शामिल हैं।
डांसर, सिंगर और पार्टी होस्ट अमांडा कहती हैं, "मेरा बचपन ऐसे लोगों के बीच बीता, जिन्होंने हमेशा मेरा मज़ाक उड़ाया। मैंने बचपन में ही सोच लिया था कि एक दिन मैं किसी फिल्म स्टार की तरह दिखूंगी।"
इंटरव्यू के दौरान बॉडी पर किए गए खर्च के बारे में पूछने पर उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। हां, उन्होंने इतना ज़रूर बताया कि उनकी बॉडी दुनिया में सबसे महंगी बॉडी है।"
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।