फाइल फोटो: ट्यूनीशिया स्पेशल फोर्स
ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में एक बड़े हमले की योजना बना रहे 32 आतंकियों को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया। इन आतंकवादियों में से कुछ सीरिया से लौट रहे थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्त मोहम्मद अली अरूई ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने हमले की आतंकवादियों की योजना को नाकाम कर दिया। आतंकवादी राजधानी ट्यूनिस स्थित गृह मंत्रालय, सुरक्षाबलों के कार्यालय और नागरिक इलाकों के साथ महत्वपूर्ण जगहों पर हमले की तैयारी में थे।
आतंकियों की यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री हबीब एस्सीद की धर्मनिरपेक्ष इस्लामी संगठन के सत्ता संभालने के एक दिन बाद हुई है। इससे पहले एस्सीद ने कहा था कि उनकी सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाने, आतंकवाद के खात्मे के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने की है।