पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tunisia Assembly Passes New Constitution

ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री ने अंतरिम कैबिनेट की घोषणा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्यूनिश. ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री मेहदी जोमा ने देश के अंतरिम मंत्रिमंडल के नाम की घोषणा कर दी है। मंत्रिमंडल पर संसदीय चुनावों तक देश में शासन चलाने की जिम्मेदारी होगी। जोमा ने अफ्रीकन डवलपमेंट बैंक के पूर्व अधिकारी और अर्थशास्त्री बेन हमोदा को वित्त मंत्री बनाया है।
संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अधिकारी मोंगी हामदी को विदेश मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल के गठन के जोमा ने कहा कि इस संकट से निकलने के लिए चुनाव कराना और सुरक्षा और समृद्धि का वातावरण तैयार करना हमारा उद्देश्य है।
तीन साल पहले जन आंदोलन के बाद से ट्यूनीशिया अपने पड़ोसी देशों लीबिया, मिस्र और यमन के मुकाबले स्थिरता और लोकतंत्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जहां ऐसी ही क्रांति हुई थी। अंतरिम संसद ने नए संविधान को मान्यता दी है। इस साल के अंत तक देश में चुनाव होने हैं।