पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Twelve Nigerian Soldiers Sentenced To Death For Mutiny

नाइजीरिया में अधिकारी की हत्या करने के जुर्म में 12 सैनिकों को मौत की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबुजा। अपने कमांडिंग ऑफिसर को गोली मारने और सैन्य विद्रोह करने के जुर्म में 12 नाइजीरियाई सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। सभी सैनिक अपने कमांडिंग ऑफिसर के जानलेवा फैसले से नाराज थे।
राजधानी अबुजा की कोर्ट मार्शन (सैन्य कोर्ट) ने 12 सैनिकों को कमांडिंग ऑफिसर को मारने और साजिश रचने का दोषी पाया। वहीं, पांच अन्य लोगों को निर्दोष करार दिया। 13 मई को चिबोक के पास एक सड़क पर जाते हुए बोको हरम के आतंकियों ने सेना के काफिला पर हमला कर दिया। इसमें कई सैनिक मारे गए। बचे हुए सैनिकों ने इस हमले के लिए कमांडिंग ऑफिसर को जिम्मेदार माना और उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद सैनिकों ने उसे गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सैनिक अनुशासनहीन हो गए थे। अधिकारी के कैम्प में आते ही सैनिकों ने गुस्से का इजहार किया। उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने हवा में कई राउंड फायर किए। गौरतलब है कि सेना बीते पांच साल बोको हरम से लड़ रही है और काफी दबाव में है। बोको हरम इस्लामिक चरमपंथी समूह है, जो नाइजीरिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है।