इंटरनेशनल डेस्क. यूके में एक महिला ने ट्विन गर्ल्स को जन्म दिया। दोनों के नैन-नक्श तो काफी हद तक एक जैसे हैं, पर एक का रंग गोरा और दूसरी का सांवला है। साइंटिस्ट्स के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब कपल में कोई गोरा हो या काला। संयोग से मां हैन्ना यार्कर गोरी और पिता केली आर्मस्ट्रॉन्ग सांवले हैं। 10 लाख जुड़वां में किसी एक बच्चे के साथ होता है ऐसा...
- ग्रेट मैनचेस्टर में पैदा हुई अनाया (गोरी) और मायला (सांवली) के जन्म में महज दो मिनट का फर्क था।
- ब्रिटिश कपल ने जन्म के बाद से ही दोनों बेटियों के रंग में आए फर्क को नोटिस किया।
- 20 साल की यार्कर ने कहा, "जन्म से कुछ पलों तक दोनों आइडेंटिकल थे, जबकि स्किन टोन बैंगनी था।"
- "करीब तीन हफ्ते बाद, दोनों की आंखों व स्किन के रंग में बदलाव आना शुरू हुआ।"
- अनाया और मायला अब दस महीने की हो चुकी है।
'लोग पूछते हैं क्या ये रियल सिस्टर्स हैं'
- यार्कर के मुताबिक, ट्विन गर्ल्स के अलग-अलग स्किन टोन की वजह से स्ट्रेन्जर्स भी उनसे पूछते हैं 'क्या वाकई ये बहनें हैं।'
- उसने कहा, "केली मिक्स्ड रेस हैं और मैं व्हाइट। दोस्त अकसर मजाक करते थे- क्या करोगी जब एक डॉर्क होगा और दूसरा फेयर।"
- "मैं हंस देती थी। पर अब देखिए, वाकई में हमारी ट्विन गर्ल्स में एक गोरी और दूसरी सांवली है।"
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...