दोंगुआन। चीन के गुआंगदोंग प्रांत के दोंगुआन शहर के एक गांव में दो बच्चे दो मकानों के बीच मौजूद संकरी जगह में फंस गए। चार साल का जी ताई और पांच साल का मिंग हुआंग बाहर खेल रहे थे। तभी उन्होंने छोटे रास्ते से घर पहुंचने की सोची और दो मकानों के बीच मौजूद 6 इंच की संकरी जगह से निकलने की कोशिश की। जगह इतनी कम थी कि दोनों का वहां से निकल पाना मुश्किल हो गया।
दीवार के बीच में फंसते ही दोनों बच्चे घबराहट में रोने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। गांव के लोगों ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फायर फाइटर्स की टीम को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर फाइटर्स की टीम ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। फिर उन्होंने दीवार तोड़ दी। इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला जा सका।
फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता चेंग लिन ने बताया, ''दीवार तोड़कर बच्चों को बाहर निकालने में 10 मिनट का वक्त लगा। बच्चों की हालत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।"
आगे देखिए इस पूरे घटनाक्रम की फोटोज...