पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. सीरिया में आतंकवादियों को मदद के नाम पर चंदा उगाही करने वाली दो ब्रिटिश महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अमल एलवाहाबी और नवल मसाद पर सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों महिलाओं को गुरुवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक मेट्रोपोलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमांड भी आरोपियों से पूछताछ करेगी।
उत्तर पूर्वी लंदन की रहने वाली एहवाहावी को हीथ्रो एअरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह इंस्तांबुल जाने वाली उड़ान में बैठने की कोशिश कर रही थी।
ब्रिटेन की इंटेलीजेंस सेवाओं के मुताबिक करीब 500 ब्रिटिश लड़ाके इस समय सीरिया में फंसे हुए है। लड़ाके डरे हुए हैं कि वे वापस लौटेंगे या नहीं।
पिछले हफ्ते दो ब्रिटिश पुरुषों को सीरिया जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था जबकि एक अन्य व्यक्ति को आतंकी कैंप में मौजूद रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.