पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाइजीरिया में शरणार्थी कैंप पर महिला आत्मघाती हमला, 58 लोगों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में एक शरणार्थी कैंप पर हुए हमले में करीब 58 लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हमला आतंकी संगठन बोको हरम से जुड़ी दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने किया, वहीं तीसरी महिला हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे पढ़िए कहां हुआ ये हमला...
- ये हमला मैदुगुरी शहर के पास बने शरणार्थी कैंपों पर हुआ।
- इन शरणार्थी कैंपों में बोकोहरम की वजह से बेघर हुए करीब 50 हजार लोग रहते हैं।
- घटना के वक्त लोग लाइन में खड़े होकर राशन लेने का इंतजार कर रहे थे।
- मृतकों और घायलों में ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की है।
- हमले के दौरान वहां एक और महिला आतंकी मौजूद थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
- गिरफ्तार महिला आतंकी ने इन हमलों को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं।
- मारे गए लोगों में से 51 लोगों के शवों को बुधवार को दफना दिया गया।
क्या है बोकोहरम?
- बोकोहरम संगठन 2002 में बना था, जिसका मुख्य उद्देश्य पश्चिमी शिक्षा का विरोध करना था।
- हौसा भाषा में 'बोकोहरम' शब्द का मतलब 'पश्चिमी शिक्षा की मनाही' है।
- साल 2009 में इस संगठन ने इस्लामिक राज्य बनाने के लिए हथियार उठा लिए।
- ये संगठन अबतक हजारों लोगों की जान ले चुका है जबकि लाखों लोग इसकी वजह से बेघर हो चुके हैं।
- बोकोहरम पर हजारों लड़कियों के अपहरण करने का आरोप भी है।
- बोकोहरम अब खुद को IS का 'पश्चिम अफ्रीकी राज्य' बताता है।
- उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बड़े हिस्से पर बोकोहरम का कब्जा रह चुका है।
आगे की स्लाइड में देखिए नाइजीरिया के शरणार्थी कैंप की तस्वीर...
खबरें और भी हैं...