पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Indian Recruiters Working For ISIS And Al Qaeda

इस्लामिक स्टेट व अल कायदा के लिए आतंकियों की भर्ती कर रहे हैं दो भारतीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। आतंकी संगठन अल कायदा द्वारा भारत में शाखाएं खोलने की खबर के बाद एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर व हैदराबाद में जांच कर रहे जांचकर्ताओं के अनुसार, भारतीय मूल के दो व्यक्ति आईएसआईएस व अल कायदा के लिए आतंकियों की भर्ती में मदद कर रहे हैं।
जांच में सामने आया कि अब्दुल खैदर सुल्तान अर्मर (38) और अंसार उल ताविद उल हिंद अल कायदा की शाखाओं के लिए आतंकियों की भर्तियां कर रहे हैं। अब्दुल खैदर कर्नाटक के भटकल में रहता था और इन दिनों अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर छुपा हुआ है।
कर्नाटक में रह चुके 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया' से जुड़े एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया था, जो फिलहाल किसी खाड़ी देश में है और आईएसआईएस के लिए आतंकियों की भर्ती का काम संभालता है। उसने हैदराबाद के चार युवकों से संगठन में शामिल होने के लिए इंटरनेट के जरिए संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, वो भारत के कई युवकों से लगातार संपर्क में है।
आतंकवाद मामलों की जांच करने वाली कई खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने अल कायदा व आईएसआईएस से जुड़े इन दो भारतीयों के नामों की पुष्टि की। अंसार उल ताविद के ऑनलाइन वीडियो में जिहाद में शामिल होने की मांग करने वाला शख्स अब्दुल खैदर सुल्तान अर्मर ही था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अब्दुल खैदर की तलाश है और उसके नाम इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी है। हालांकि, इस कथित भर्ती करने वाले का नाम भारत में किसी भी घटना में शामिल नहीं है। प्रतिबंधित संगठन सिमी से संबंध रखने के कारण साल 2007 में उसका नाम सामने आया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।
कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कर्नाटक में सिमी से जुड़े रह चुके इस शख्स का नाम इस्लामिक स्टेट से जुड़ना चिंता का विषय है।"
हैदराबाद व जयपुर के स्टूडेंट्स हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब है कि हैदराबाद में रहने वाले इंजीनियरिंग के चार स्टूडेंट्स को आईएसआईएस में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी की उम्र 20 साल के करीब थी और इन्हें पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।
जयपुर में भी मोहम्मद महरुफ (21), मोहम्मद वकर अजहर (21) और शाकिब अंसारी (25) को आतंकी संगठन से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। महरुफ व अजहर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे और शाकिब डीटीपी ऑपरेटर था।
आगे देखें, आईएसआईएस ने आतंकी ट्रेनिंग के लिए निकाला वीडियो गेम...