इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कबाइली इलाके ओरकजई में कोयला खदान में आज हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तानी अखबार 'डान' के मुताबिक लोअर तहसील के डोली क्षेत्र में स्थित इस खदान में विस्फोट हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि ओरकजई में कई खदानें हैं जहां 3000 से अधिक खदान मजदूर काम करते हैं।