पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन। अमेरिका के 2 बड़े बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों की खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। खुदकुशी की ये घटनाएं दो दिनों में हुई हैं। जेपी मॉर्गन बैंक में प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले गेब्रियल मेगी ने 500 फीट ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं रविवार को विलियम बिल ब्रोकस्मिथ ने साउथ केंगिस्टन में अपने घर में फांसी लगा ली थी।
मेगी की लाश नौवीं मंजिल पर पाई गई है। मेगी बैंक के कॉरपोरेट और इंवेस्टमेंट तकनीक विभाग के वाइस प्रेसीडेंट थे। जेपी मॉर्गन बैंक उन्होंने 2004 में ज्वाइन किया था और 2007 में उन्हें अमेरिका से ब्रिटेन भेज दिया गया था। मंगलवार दोपहर में मेगी ने पूरे स्टाफ को एक मेल किया था।
कंपनी के प्रवक्ता ने मेगी की मौत पर दुख जताया है। प्रवक्ता ने कहा, "उनकी मौत पर हम सभी बहुत दुखी है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।"
मेगी के एक करीबी के मुताबिक, "मेगी ने कहा था कि उसे बॉस और कर्मचारी समझ रहे हैं और उसे लोग पसंद कर रहे हैं।" मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती दौर में ये संदेहास्पद मामला नहीं है और मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
व्यापारियों के मुताबिक, 'बैंक के लिए पिछला हफ्ता काफी फायदे वाला रहा। इसलिए ऐसा करना कुछ ठीक नहीं लगता।’
हालांकि मेगी की मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इसके पहले रविवार को लंदन में रहने वाले डच बैंक के पूर्व सीनियर मेनेजर ब्रोकस्मिथ ने खुदकुशी कर ली थी। ब्रोकस्मिथ कई सालों से लंदन में रह रहे थे।
2008 में आर्थिक मंदी से बैंक को उबारने के लिए ब्रोकस्मिथ ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.