पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीरिया मे आतंकवादियों की मदद करने के आरोप मे दो महिला गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने सीरिया में आतंकवादी घटना में लिप्त रहने के आरोप में आज दो महिलाओं को आज गिरफ्तार किया है। इन्हे आज ही वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
स्काटलैंड यार्ड से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमाल एलवहाबी (27) और नवाल मसाद (26) को सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन उपलब्ध कराने के आरोप में लंदन के अलग-अलग इलाको सें गिरफ्तार किया गया है। इन पर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश और शामिल रहने का आरोप तय किया गया है।
पुलिस ने अमाल एलवहाबी को हीथ्रो हवाई अड्डे से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह तुर्की के इस्ताम्बुल की ओर जाने वाली उड़ान में बैठने की कोशिश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार मेटोपोलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमांड भी इन दोनो महिलाओं से पूछताछ करेगा।