दुनिया के किसी भी बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी की बरात आए। वह धूमधाम से उसकी शादी कर सके। लेकिन एक ऐसा भी अरबपति बाप है जो अपनी बेटी से शादी करने वाले को अरबों रुपए देना चाहता है, बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही है।
हांगकांग के अरबपति सेसिल चाओ की बेटी गिगी शादी नहीं करना चाहती है। वह एक लेस्बियन है और अपने पार्टनर के साथ फ्रांस में रह रही है। सेसिल चाओ ने अपनी बेटी का दिल को जीतने वाले पुरुष को 130 मिलियन डॉलर यानी 8.1 अरब रुपए देने का फैसला किया है। इससे पहले सितंबर 2012 में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी का दिल जीतने वाले लड़के को 65 मिलियन डॉलर देने की बात कही थी। तब से लेकर अब तक करीब 20 से ज्यादा लड़के गिगी का दिल जीतने में असफल रहे। इसके बाद पिता सेसिल ने रकम को दोगुना कर दिया। 34 वर्षीय गिगी अभी सिंगल हैं, लेकिन अपने महिला पार्टनर सीन ईव के साथ शादी करना चाहती हैं।
आगे पढ़ें: क्या चाहता है वह अरबपति पिता अपनी बेटी से...