पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिलिपींस: 'हागुपिट' से अब तक 27 लोगों की मौत

PHOTOS: फिलिपींस में जब 13000 घरों को लील गया 'हागुपिट' तूफान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: लैय्या शहर में भारी बारिश के बीच टूटी झोपड़ी में शरण लिए हुए लोग
मनीला। फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद समुद्री तूफान 'हागुपिट' कमजोर पड़ता दिख रहा है। जिससे बचाव कार्यों में तेजी आई है। राहतकर्मी मध्यवर्ती प्रांत के उन गांवों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां तूफान ने हजारों घरों को लील लिया। 'हागुपिट' से अब तक 27 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
समर प्रांत में सबसे ज्यादा प्रभावित
'हागुपिट' का शुरुआती असर समर प्रांत में हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 13,000 मकान ध्वस्त हो गए, जबकि 22,300 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आवागमन बाधित
तूफान प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में राहतकर्मियों को परेशानी आ रही है। दरअसल, तूफान के बाद आई भारी बारिश से अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

60 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान धीमा पड़ गया है। पहले की तुलना में हवा की रफ्तार में कमी आई है। बहरहाल, हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...