(तूफानी हवा की चपेट में आकर एक वाहन चालक सड़क पर कुछ इस तरह गिर पड़ा)
हांगकांग। हांगकांग में जनजीवन अस्तव्यस्त करने के बाद 'कालमेगी' तूफान ने चीन के हेनान द्वीप पर दस्तक दी है। यहां तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगह पेड़ उखड़े, तो कई इलाकों में बाढ़ सरीखे हालात हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कालमेगी की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे है।
आगे तस्वीरों में आप हेनान में लोगों को छातों के साथ संघर्ष करते देख सकते हैं। वहीं, हांगकांग में तूफान के चलते सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां भी कई जगहों पर सड़कें तालाब बन चुकी है। आवागमन पर बुरा असर पड़ा है। यहां तूफान से 35 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं, कैसे तूफानी हवाओं के चलते लोग वाहनों से गिर पड़ रहे हैं।
इससे पहले हांगकांग मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का हांगकांग के दक्षिणी पश्चिमी इलाके पर व्यापक असर हुआ है। कालमेगी की वजह से 500 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ, जबकि 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं।