पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकसभा चुनाव के कारण यूएई में हो सकता है आईपीएल 2014

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबुधाबी. लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात इस बार आईपीएल 2014 का नया आयोजन स्थल हो सकता है। गल्फ न्यूज के हवाले से खबर है कि संभवत: अप्रैल में भारत में लोकसभा चुनाव होंगे।
इसके लिए आईपीएल जैसे बड़े इवेंट को सुरक्षा मुहैया कराना मुश्किल होगा। इसके अतिरिक्त भी आयोजन स्थल की तलाश जारी है। बीसीसीआई यूएई, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश में इसका आयोजन कर सकता है। इनमें यूएई और बांग्लादेश पहली पसंद होंगे।
हालांकि अमीरात क्रिकेट बोर्ड और अबुधाबी क्रिकेट क्लब के सीईओ डेविड ईस्ट ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। बांग्लादेश और यूएई बीसीसीआई के पहली पसंद इसलिए भी हैं, क्योंकि यहां टीमों पर कम खर्च आएगा।
वहीं, आईपीएल आधिकारियों और प्रतिनिधियों में इवेंट को बाहर ले जाने में मतभेद उभर रहे हैं। इससे पहले 2009 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार भारत से बाहर इसका आयोजन किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान भारत सरकार आयोजन को सुरक्षा देने से मना कर सकती है। गल्फ न्यूज के मुताबिक, अगर यूएई में आईपीएल होता है तो यहां के क्रिकेट में ऊर्जा भरने का काम करेगा।