लंदन। पोर्ट्समाउथ में लोगों ने आसमान में एक उड़नतश्तरी (यूएफओ) देखने का दावा किया है। मौसम विभाग के लोगों का कहना है कि यह मौसम से जुड़ा कोई पिंड नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के केरन मास्टर्स ने कहा, "खींची गई तस्वीरों में दिन के चमकते आकाश में एक गहरे रंग का पिंड दिख रहा है। यह निश्चित तौर पर कोई खगोलीय पिंड नहीं है।' इस पिंड को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने कहा, "पहले मुझे लगा कि यह कोई हवाई जहाज है, लेकिन यह बहुत तेजी से घूम रहा था।'
एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "यह स्लेटी रंग का और गोल आकार का पिंड था। मुझे पता है कि यह एक उड़नतश्तरी जैसा आकार है और मैंने यही देखा था।' बहुत से लोगों ने
ट्विटर पर भी उड़नतश्तरी को देखने का अनुभव साझा किया। हालांकि, जानकारों ने इस बात से इनकार किया है कि यह किसी एलियन का अंतरिक्ष यान था।