पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UK Parliament Approves Airstrike Against Isis In Iraq

ISIS ठिकानों पर हवाई हमले करेगा ब्रिटेन, संसद में मिली मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ शुरू हुए युद्ध में ब्रिटेन भी कूद गया है। ब्रिटेन की संसद में शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जंग के समर्थन में वोट डाले गए। कुछ ही दिनों में ब्रिटेन आईएसआईएस ठिकानों पर हमले शुरू कर देगा।
ब्रिटेन की सभी प्रमुख पार्टियों ने आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत यह कार्रवाई सही होगी, क्योंकि इराकी प्रधानमंत्री ने उनसे मदद मांगी है।
आईएसआईएस के खिलाफ यह सैन्य कार्रवाई फिलहाल इराक में की जाएगी। सीरिया में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बारे में कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल ब्रिटेन के सांसदों ने बशर असद सरकार का विरोध करते हुए सीरिया में हमला करने से इनकार कर दिया था।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा यह कार्रवाई किसी तरह की धमकी नहीं होगी। उन्होंने कहा, "आतंकवाद हमारे सामने एक खतरनाक समस्या बन चुका है। हमें इसका सामना करना होगा।"
आगे पढ़ें, अलेप्पो में इस्लामिक स्टेट को 200 नए लड़ाके मिले...