लंदन. एक महिला ने टॉयलेट में टिश्यू पेपर की जगह पासपोर्ट का पन्ना फाड़कर इस्तेमाल कर लिया। इसके बाद उसे थाईलैंड एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। खबरों के मुताबिक, फेओ विल्सन नाम की यह महिला ब्रिटिश सिटीजन है। नशे में थी महिला...
- पेशे से हेयरड्रेसर 28 साल की विल्सन थाईलैंड में एक महीना गुजारने के मकसद से वहां गई थीं।
- विल्सन ने दुबई से थाईलैंड की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ी थी।
- एयरपोर्ट पर जब अफसरों ने पाया कि विल्सन के पासपोर्ट में कुछ पन्ने गायब हैं, तो उन्होंने इस बारे में महिला से पूछा।
- तब विल्सन ने बताया कि वो नशे में थी, इसलिए उसने टिश्यू की जगह टॉयलेट में पासपोर्ट के पन्ने ही यूज कर लिए।
एयरपोर्ट से लौटाए जाने पर ब्रिटिश महिला ने और क्या कहा?
- महिला ने कहा, ''हम कई सारे बार में गए थे। हमें टॉयलेट जाना पड़ा, लेकिन वहां टॉयलेट रोल नहीं मिला। शायद दो या तीन पन्ने इस्तेमाल किए।''
- ''मैं नशे में थी, इसलिए मुझे अंदाजा नहीं था कि इसका यह भी रिजल्ट हो सकता है।''
- ''जब अफसर ने मुझसे फटे पन्नों के बारे में पूछा तो मैं कह दिया कि वे खो गए, क्योंकि मुझे सही वजह बताने में शर्म आ रही थी। इससे पहले कि मैं कुछ और बता पाती, उन्होंने मेरे दस्तावेज जब्त कर लिए और वापस भेज दिया।''
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...