पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ukraine's Parliament Scraps Anti protest Laws, Prime Minister Resigns

यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने संकट के हल के लिये दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीव. यूक्रेन के प्रधानमंत्री माईकोला अजारोव ने सरकार के साथ विपक्ष के टकराव से उत्पन्न समस्या के हल के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
यूक्रेन की संसद के विशेष अधिवेशन में भाग लेने के लिए जैसे ही संसद के सदस्य एकत्र हुए, तभी प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्तीफा देने का उनका निर्णय व्यक्तिगत है। उन्होंने राष्ट्रपति से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश में टकराव का जारी रहना देश के सामाजिक, आíथक विकास के हित के विरुद्ध है। इससे समाज तथा देश के नागरिकों के लिए खतरा है।