पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त राष्ट्र 21 जून को मनाएगा योग दिवस

हर साल 21 जून को मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
भारत के नेतृत्व में पेश प्रस्ताव का 175 देशों ने समर्थन किया। अगले साल से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सैम के. कुटेसा ने कहा, 'इतने देशों के इस प्रस्ताव को समर्थन देने से साफ है कि लोग योग के फायदों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, 'योग से मनुष्य को तनाव से मुक्ति मिलती है। सदस्य देश योग को प्रोत्साहित करने में मदद करें।'
21 जून ही क्यों
पूरे कैलेंडर वर्ष का सबसे लंबा दिन। प्रकृति, सूर्य और उसका तेज इस दिन सबसे ज्यादा प्रभावी रहता है। बेंगलुरू में 2011 में पहली बार दुनिया के अग्रणी योग गुरुओं ने मिलकर इस दिन विश्व योग दिवस मनाने पर सहमति जताई थी।