बेरुत। अमेरिका ने लेबनान को जिहादी गुटों से लड़ने के लिए 25 करोड़ डॉलर के हथियार दिए हैं, जिनमें भारी तोपें भी शामिल हैं। लेबनान की सेना का सीरिया की सीमा के नजदीक जिहादी गुटों से संघर्ष चलता रहता है।
अमेरिकी राजदूत ने बेरूत में कहा कि उन हथियारों का इस्तेमाल सीरिया की सीमा के पास सीरिया के आतंकवादियों तथा चरमपंथियों को हराने के लिए किया जाएगा।
अमेरिकी राजदूत लीबिया से कहा कि हम दोनों एक ही दुश्मन से लड़ रहे हैं और इस कारण हम लेबनान की सेना को तुरंत मदद उपलब्ध करा रहे हैं।
लेबनान की सेना को आतंकवादियों से नियमित रूप से संघर्ष करना पड़ रहा है। ताजा संघर्ष पिछले महीने का है, जिसमें लेबनान के छह सैनिक मारे गए थे। लेबनान अमेरिकी से सबसे ज्यादा मदद पाने वाला पांचवा प्रमुख देश है।