बेरुत। अमेरिका और सहयोगी देशों की इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को हमलों में सीरिया के रक्का में तीन तेल रिफाइनरियों को नष्ट किया गया। तुर्की से लगे इस क्षेत्र में आईएस का कब्जा है। आईएस को आर्थिक तौर पर तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
माना जा रहा है कि आईएस को तेल से 30 लाख डॉलर (18.36 करोड़ रुपए) रोज मिल रहा है। ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि हवाई हमले आधी रात के बाद किए गए। इनमें एक प्लास्टिक फैक्ट्री को भी नुकसान हुआ और एक नागरिक मारा गया है।
हालांकि संगठन के सदस्य रामी अब्दल रहमान ने बताया कि इन रिफाइनरियों को निशाना बनाने से कोई फायदा नहीं होगा। इनको निशाना बनाने से आईएस को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। क्योंकि इनका कोई खास वित्तीय महत्व नहीं है। अमेरिका अरब देशों के साथ
इराक सीरिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने वाले आतंकियों पर आठ अगस्त से हवाई हमले कर रहा है।
फोटो: उत्तरी सीरिया में हवाई हमले में ध्वस्त एक मकान