(इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस एचडब्ल्यू बुश से F/A-18C हॉर्नेट एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग की तैयारी करते हुए।)
बेरूत। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लड़ाकू विमानों ने सोमवार सीरिया के रक्षा और दीर अलजोर प्रांत में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर 50 हवाई हमले किए।
इन हमलों में अलकायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट के सीरिया के उत्तरी पश्चिमी भाग के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। सीरिया ऑव्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट के रमी अब्दुल रहमान ने बताया कि इन हमलों में इस्लामिक स्टेट के बीस लड़ाके मारे गए। उन्होंने बताया कि इदलिब तथा अलेप्पो प्रांतों में नुसरा फ्रंट के ठिकानों को भी हमले का निशाना बनाया गया।
सहयोगी देश सीरिया के इस्लामिक ठिकानों पर पहली बार हवाई हमला कर रहे हैं। इस बीच, सीरिया के पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित विपक्षी ग्रुप ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही कहा है कि वह राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के विरुद्ध अपना अभियान तेज करेगा। जॉर्डन की सेना ने कहा है कि उसके विमानों ने सीरिया में हवाई हमला शुरू कर दिया है।
सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घर छोड़ा
वहीं, रक्का शहर में हवाई हमले के बाद यहां के लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगह भाग गए। दो प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। एक नागरिक ने बताया कि रक्का शहर के बाहर हड़कंप का माहौल है। आज तड़के हवाई हमले के बाद लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दूसरे शहरों की तरफ भाग रहे हैं।