वॉशिंगटन। अमेरिका ने
इराक की राजधानी
बगदाद के नजदीक कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।
अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने कल बताया कि एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने सिंजार पहाड़ों और राजधानी बगदाद के नजदीक हवाई हमले किए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा ने पिछले हफ्ते ही आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई का खाका पेश किया था, जिसके बाद सेना की यह पहली कार्रवाई है।
अमेरिकी सेना के अनुसार ये हमले आईएस के खिलाफ लड़ रही सेनाओं की मदद के लिए किए गए हैं। सेना ने राजधानी बगदाद के दक्षिणी पश्चिमी और सिंजार क्षेत्र के नजदीक रविवार और सोमवार को हवाई हमले किए।