पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Us Quietly Freed 14 Pakistanis From Bagram Jail

अफगानिस्तान: अमेरिकी कैद से 14 पाकिस्तानी रिहा, स्वदेश भेजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की बगराम जेल में अमेरिकी कैद से 14 पाकिस्तानी कैदियों को शनिवार को रिहा कर वापस उनके देश भेज दिया गया है। बगराम जेल से पाकिस्तानियों की रिहाई के लिए प्रयासरत जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान की एक महिला वकील सारा बिलाल ने बताया कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने अभी तक रिहा कैदियों के बारे में कोई सूचना नहीं दी है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने पिछली बार रिहा हुए नौ कैदियों के परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं दी है। डर है कि बगराम से कैदियों को निकालकर किसी गुप्त जेल में ना डाल दिया गया हो। पिछले दस महीनों में बगराम की जेल से 39 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई हो चुकी है। हालांकि, एक कैदी के अभी भी वहां फंसे होने की आशंका है।
फाइल फोटो: बगरम जेल