पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • US Says Russia Tested Missile Despite Accord

मास्को समझौते का उल्लंघन कर रूस ने किया मिसाइल परीक्षण, अमेरिका ने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाशिंगटन. अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने एक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। इस बात की जानकारी अमेरिका ने नाटो को दी है। इसी के साथ अमेरिका ने हथियार नियंत्रण समझौते के तहत मास्को समझौते पर चिंता भी जाहिर की है।

अमेरिकन अधिकारियों का मानना है कि 2008 के बाद रूस ने फिर से मिसाइल परीक्षण शुरू कर दिया है। ऐसे परीक्षण 1987 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और मिखाइल एस गोर्वाच्चोव के बीच हुई संधि का उल्लंघन है।

मई में विदेश मंत्रालय के आर्म्स कंट्रोल वरिष्ठ अधिकारी ने मिसाइल टेस्ट का मुद्दा रूसी अधिकारियों के सामने भी उठाया था। जिसके बाद अमेरिका को आश्वासन दिया गया था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासनिक विभाग ने मिसाइल टेस्ट की आधिकारिक घोषणा के लिए उन पर कोई दवाब नहीं डाला।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा,” अमेरिका, रूस के साथ हुए समझौते पर कभी मुकरता नहीं है। ये मुद्दा भी कोई अपवाद नहीं है।”

जेन साकी ने बताया कि इस मामले पर जांच की जा रही है और हम नहीं चाहते कि इस मामले में कोई पूर्वाग्रह या कयासबाजी सामने आए।

रक्षा विभाग के अवर सचिव फ्रेंक केंडाल का कहना है,”सुरक्षा और तकनीक के मामले में चीन और दूसरे देश लगातार आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमारा बजट कम हो रहा है।“