पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • US Troops Can Wear Religious Clothing, Beards

अमेरिका ने किया सेना के नियमों में बदलाव, धार्मिक प्रतीकों, दाढ़ी, टैटू की छूट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने सैनिकों को धार्मिक प्रतीक चिन्हों, टैटू, हेयरस्टाइल, दाढ़ी रखने के नियमों में ढील दी है। अब सेना की वर्दी में भी जवान इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसी ढील पहली बार दी गई है।
पेंटागन ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि जब तक इससे सेना के कामकाज में बाधा न पहुंचे, इसकी इजाजत रहेगी।
पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर नेट क्रिस्टेंसन ने बताया कि नए नियमों से सेना के कमांडरों को अपने जवानों को अनुशासन में रखने में मदद मिलेगी। इन नए नियमों का मतलब ये है कि सिख सैनिक पगड़ी पहन सकेंगे। वे और मुस्लिम समुदाय के लोग दाढ़ी रख सकेंगे। युवा अपने शरीर पर टैटू भी गुदवा सकेंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी सेना में सिखों के काम करने की परंपरा प्रथम विश्व युद्ध से है। इसमें बदलाव 1980 के दौर में हुआ जब सेना ने ड्रेस कोड लागू किया।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।