पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Veero Kolhi Is First Hindu Woman To Contest Elections In Pakistan

कभी जमींदार के खेतों में करती थी गुलामी, आज लड़ रही है पाकिस्तानी चुनाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनिया भर में खूब पढ़ी जाने वाली 'द अलकेमिस्ट' में पावलो कोएल्हो लिखते हैं कि अगर आपके इरादे नेक हैं और आप कुछ करना चाहते हैं तो पूरी कायनात आपके साथ होती है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की वीरो कोल्ही के साथ भी है। 11 मई को होने वाले चुनावों में वीरो भी उम्मीदवार हैं।
उन्होंने चुनाव का नामांकन पर्चा भरते वक्त अपनी संपत्ति में दो बिस्तर, पांच गद्दे, खाने के बर्तन और सेविंग बैंक अकाउंट में 2800 रुपए को घोषित किए हैं।
वीरो कोई पेशेवर नेता नहीं हैं। वह एक बंधुआ मजदूर थी, जिसने जमींदार के यहां से मुक्त होकर अपने लोगों की भलाई के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। अपने नाम के अलावा कुछ भी न लिख पाने वाली वीरो आधुनिक समय में गुलामी करने वालों की नेता बन कर उभरी है।
उनके पास दौलत की ताकत तो नहीं है, लेकिन गरीब वोटरों का भरोसा है, जो नेताओं के झूठे वादों से परेशान हैं। चुनावी अभियान में कोल्ही नई पहचान बन कर उभरी हैं। चुनावी अखाड़े में वे पहली ऐसी उम्मीदवार हैं, जो जागीरदार जैसे किसी जमींदार के चंगुल से भाग कर आई हैं।
(अंदर की स्लाइड में जानें पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की वीरो की दिल दहला देने वाली कहानी )