पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Victim's Family Said He Died Before The Killer I Love

हत्यारे ने मरने से पहले पीड़ित के परिवार से कहा आई लव यू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिसूरी. वॉल्टर टिमोथी स्टोरी को मंगलवार को लोहे की कुर्सी पर बिठा कर बांध दिया गया था। उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया जाना था। उसने कहा, ‘आई लव यू’। ये शब्द उस व्यक्ति के परिवार के लिए थे जिसकी हत्या के आरोप में उसे मौत की सजा मिल रही थी। इसके बाद उसे जहरीला इंजेक्शन लगा दिया गया। उसने एक लंबी सांस ली। दोपहर 12.10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वॉल्टर ने 25 साल पहले अपने पड़ोसी जिल फ्रे के घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी थी। मुकदमा चला और मौत की सजा सुनाई गई। दया याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। मंगलवार को उसे जहरीला इंजेक्शन लगा कर मौत दे दी गई।

वॉल्टर अमेरिका के मिसूरी में सेंट चार्ल्स अपार्टमेंट में रहता था। तलाक के मुकदमे से परेशान था। दो फरवरी 1990 को देर रात उसे बीयर पीने की तलब लगी। वह पैसे और बीयर चुराने के लिए पड़ोसी जिल फ्रे के घर में घुसा। अचानक फ्रे जाग गई।
उसके चिल्लाने से पहले वॉल्टर ने तेज किचन नाइफ उसके गले पर चला दिया। खून बह जाने से फ्रे की मौत हो गई। वॉल्टर उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। अगले दिन लौटा खून आदि साफ करने। बड़ी सफाई से कपड़े बदले निशान मिटाए। लेकिन खूनी कपड़ों पर उसके पंजे की छाप छूट गई।