पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Victims Of Maryland Mall Shooting Identified

कोलंबिया में बंदूकधारी ने की अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलंबिया. एक शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध फायरिंग से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। अचानक फायरिंग से मॉल कर्मचारियों समेत लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध बंदूकधारी मॉल में घुसा और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि आरोपी ने फायरिंग क्यों की, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

हावर्ड देश के पुलिस प्रमुख बिल मैकमेहन ने बताया कि फायरिंग में 4 लोगों के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज किया जा रहा है, जबकि 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों की पहचान कॉलेज पार्क के ब्रियाना बेनलोलो(21), एलिकॉट सिटी के टेलर जॉनसन(25) के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि अभी हमले का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस को सूचना मिली और इसके बाद 2 मिनट के अंदर ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद रविवार तक मॉल बंद रहेगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “उन्होंने जैसे ही मॉल में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी वे सब छिपने के लिए दौड़ पड़े।”

हावर्ड देश के प्रबंधक केन उलमान ने सभी पीड़ितों के परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।